साकची और SNP एरिया में ई-रिक्शा और ऑटो पर चला जेएनएसी का डंडा, दुकानदारों को भी मिली चेतावनी
जमशेदपुर (झारखंड) : नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को साकची सर्किल और SNP एरिया में ट्रैफिक और स्वच्छता सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से नो पार्किंग जोन में खड़े ई-रिक्शा और ऑटो हटाए गए और ट्रैफिक बाधा उत्पन्न करने वालों से ₹30,000 का जुर्माना वसूला गया। (Jamshedpur City News)
(Jamshedpur City News) नो पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई
साकची आई हॉस्पिटल के पास और SNP एरिया रहा, जहां तीन पहिया वाहनों के अवैध ठहराव से आमजन को भारी परेशानी हो रही थी। इस पर सख्ती दिखाते हुए JNAC टीम ने दर्जनों वाहनों को हटाया और चालकों को निर्धारित स्टैंड पर ही पार्किंग और सवारी बैठाने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें – Khunti News : खूंटी में बारिश के बाद बहा डायवर्सन, सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूटा
दुकानदारों को चेतावनी
टीम ने सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी। उनसे कहा गया कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें, सड़क या फुटपाथ पर कब्जा न करें, और नियमित सफाई सुनिश्चित करें।
नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्पष्ट कहा कि, “साकची जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ट्रैफिक और स्वच्छता बनाए रखना JNAC की प्राथमिकता है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलेगा।




