Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लॉयर्स डिफेंस प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता संजय कुमार राय से की शिष्टाचार मुलाकात

Jamshedpur News : अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लॉयर्स डिफेंस प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता संजय कुमार राय से की शिष्टाचार मुलाकात

Jamshedpur : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के शुभ अवसर पर लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधिमंडल ‌(Jamshedpur Advocates) ने अधिवक्ता संजय कुमार राय से गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अधिवक्ता संजय कुमार राय का किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन हुआ था। प्रतिनिधिमंडल (Jamshedpur Advocates ) ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनका हालचाल जाना।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील–पीजीटीआई टाटा ओपन 2025 का आगाज़, जमशेदपुर में जुटेंगे देश–विदेश के दिग्गज गोल्फर+VDO

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और जरूरत के समय साथ खड़ा रहना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है। लॉयर्स डिफेंस संगठन सदैव अधिवक्ताओं के हित, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी मजबूती से खड़ा रहेगा।

मुलाकात के दौरान लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा एवं अमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने पूरे प्रतिनिधिमंडल को इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से शुभकामनाएं दीं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply