Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के नए कोर्ट परिसर में शनिवार को लॉयर्स डिफेंस (Jamshedpur Lawyers Defence) के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान Advocate Protection Act (अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम) और अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने 3 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले अधिवक्ता दिवस (डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती) कार्यक्रम में शामिल होने और सहयोग करने का आग्रह किया। वाइस चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि वे कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और स्टेट बार काउंसिल की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

Jamshedpur Lawyers Defence
बैठक में लॉयर्स डिफेंस (Jamshedpur Lawyers Defence) के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव समेत अधिवक्ता नवीन प्रकाश, रविंद्र कुमार, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, केशव कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह औजमर वसंत कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR
Jamshedpur Lawyers Defence अधिवक्ताओं की सेवा में सक्रिय, बीमार अधिवक्ता को रक्त उपलब्ध कराया
इसी क्रम में शनिवार को लॉयर्स डिफेंस की टीम ने जमशेदपुर में अपेक्स अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता भरत कुमार से मुलाकात की। उन्हें पाइल्स की गंभीर समस्या के कारण काफी रक्तस्राव हुआ था, जिसके बाद उन्हें दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
लॉयर्स डिफेंस ने तत्काल रक्त उपलब्ध कराने में मदद की और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त रक्त की भी व्यवस्था करने की बात कही। टीम ने डॉक्टर से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव के साथ अधिवक्ता नवीन प्रकाश, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा और अन्य सदस्य मौजूद रहे। लॉयर्स डिफेंस ने कहा कि उनका संगठन लगातार अधिवक्ताओं की सहायता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।




