Home > Jamshedpur > Jamshedpur Bank Of India : BOI RSETI जमशेदपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षक की जरूरत, ग्रामीण युवाओं को देंगे स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Jamshedpur Bank Of India : BOI RSETI जमशेदपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षक की जरूरत, ग्रामीण युवाओं को देंगे स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Jamshedpur Bank Of India: बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (BOI RSETI) पूर्वी सिंहभूम ने राजमिस्त्री (Masonry) के कार्य में दक्ष और अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।    Jamshedpur Bank Of India स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की यह पहल ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

संस्थान के अनुसार, चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देंगे, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – Iran America War: ईरान फिर से बातचीत को तैयार, लेकिन अमेरिका को पहले अपनी गलतियों का मुआवजा देना होगा: अराक़ची

कौन कर सकता है आवेदन?

* जिनके पास कम से कम 5 वर्षों का अनुभव हो राजमिस्त्री के क्षेत्र में।

* 12वीं पास, आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक, सिविल शाखा से B.Tech, या कोई प्रमाणित प्रशिक्षक।

* सिविल वर्क्स में अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी या पूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं।

सम्पर्क जानकारी

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी नीचे दिए गए पते एवं मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

-BOI RSETI, रामनगर, कदमा, जमशेदपुर – 831011

📞 *8210368414, 6202467234, 9279575557

संस्थान के समन्वयक ने बताया कि यह नियुक्ति न केवल प्रशिक्षकों को ग्रामीण विकास में योगदान देने का अवसर देगी, बल्कि युवाओं को प्रैक्टिकल स्किल्स सीखने का मौका भी प्रदान करेगी। इससे आत्मविश्वास, दक्षता, और रोजगार पाने की संभावना बढ़ेगी।

You may also like
एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दिहाड़ी मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार बनने की प्रेरक यात्रा का जश्न मनाया
Jamshedpur DC Meeting
पूर्वी सिंहभूम में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश
Delhi Election 2025 : भाजपा का लोकलुभावना घोषणा पत्र, मुफ्त शिक्षा का एलान

Leave a Reply