Home > Crime > Latehar News : कोल साइडिंग के पास फिर अपराधियों का तांडव, रंगदारी के लिए हाइवा में लगाई आग

Latehar News : कोल साइडिंग के पास फिर अपराधियों का तांडव, रंगदारी के लिए हाइवा में लगाई आग

चंदवा (झारखंड) Latehar News : जिले में कोयला साइडिंग के पास अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। बुधवार की देर रात चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी कोल साइडिंग के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी वसूलने के इरादे से एक हाइवा में आग लगा दी। घटना के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 6 से 7 की संख्या में अपराधी टोरी कोल साइडिंग पहुंचे थे। कोयला गिराने के बाद साइडिंग से थोड़ी दूर खड़े एक हाइवा वाहन को उन्होंने जबरन रोक कर उसमें आग लगा दी। इसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

Latehar News: डीआईजी बोले

घटना को लेकर डीआईजी नौशाद आलम ने कहा है कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इस घटना के पीछे कुख्यात राहुल दुबे गिरोह का हाथ है। पुलिस को इस गैंग की गतिविधियों पर पहले से ही संदेह था और अब ठोस सुराग के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : जमशेदपुर के सरकारी स्कूल में ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने की पंखा, बल्ब व दीवार घड़ी की चोरी 

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी इसी तरह की घटना बरियातू थाना क्षेत्र के फुलबसिया रेलवे साइडिंग के पास हुई थी, जहां अपराधियों ने एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया था। उस घटना के बाद अपराधियों ने एक पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली थी और कोयला व्यापारियों को धमकी भी दी थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह सब घटनाएं कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की साजिश का हिस्सा हैं। अपराधी लगातार दहशत फैलाकर व्यवसायियों को झुकाने की कोशिश में लगे हैं।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Leave a Reply