Home > Lifestyle > Khunti News : खूंटी में बारिश के बाद बहा डायवर्सन, सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

Khunti News : खूंटी में बारिश के बाद बहा डायवर्सन, सौ से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

Khunti News : झारखंड में मानसून ने इस बार जबरदस्त दस्तक दी है। रांची समेत आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर खूंटी जिले में हालात काफी गंभीर है। डोड़मा से गोविंदपुर तक के मुख्य मार्ग पर बना डायवर्सन बीते मंगलवार की बारिश में पूरी तरह बह गया, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोग बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

अब इन गांवों के लोगों को खूंटी या गुमला जाने के लिए 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले ही डायवर्सन की जर्जर हालत की जानकारी प्रशासन और स्थानीय विधायक को दे दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 24 जून को ही डायवर्सन टूटने की स्थिति में था और आखिरकार मंगलवार को तेज बारिश में वह बह गया।

प्रशासन तब हरकत में आया जब मीडिया ने इस परेशानी को प्रमुखता से उठाया। फिलहाल मरम्मती का कार्य एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान अनियमितता बरती गई थी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : फलों के बागान से सजेगा पूर्वी सिंहभूम जिला, 357 बागवानी सखी तैयार

बताया जाता है कि यह डायवर्सन उस पुल के टूटने के बाद बनाया गया था जो सिमडेगा-खूंटी मुख्य मार्ग पर बना था और तीन हफ्ते पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। यह पुल खूंटी और गुमला जिले को जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख रास्ता था, जो रांची जिले के लापुंग होते हुए गुजरता है।

Khunti News: कई गांव से टूटा संपर्क

डायवर्सन बह जाने के बाद इस मार्ग से गोविंदपुर, जम्हार, डोड़मा, बाला मोड़, कुदरी, जरियागढ़, लालगंज और लापुंग जैसे क्षेत्रों के लोगों को सीधे तौर पर नुकसान हुआ है। खासकर गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर झारखंड की ग्रामीण सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस मार्ग को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए ताकि मानसून की हर बार की मार से वे बच सकें।

 

You may also like
मानगो समेत शहर के विभिन्न नगरों में मनाई गई जल दिवाली, महिलाओं को जलापूर्ति की प्रक्रिया से कराया गया अवगत
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 21 जनवरी को ऊर्जा मेला का होगा आयोजन, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा आदि जगह लगेगा मेला

Leave a Reply