Home > Jamshedpur > विधायक सरयू राय ने किया बाल धर्नुधर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

विधायक सरयू राय ने किया बाल धर्नुधर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

विधायक निधि से खरीदे गए चार तीरंदाजी किट , 9 से 14 साल के बच्चों को मिलेगी ट्रेनिंग
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के एमएलए सरयू राय ने रविवार को सिदगोड़ा क्रीडा उद्यान में बाल धर्नुधर तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। यह तीरंदाजी केंद्र सरयू राय की विधायक निधि से बना है। फीता काट कर उद्घाटन के बाद सरयू राय ने तीर-धनुष पर अपना हाथ आजमाया और टारगेट को हिट करने की कोशिश की। सरयू राय ने वहां आए बड़े-छोटे तीरंदाजों का हौसला भी बढ़ाया।

बाल धर्नुधर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के चीफ कोच अनुपम सिंह ने बताया कि इस केंद्र को 9 से 14 साल तक के बच्चों को तीरंदाजी की बेसिक शिक्षा देने को चालू किया गया है। यहां बच्चों को नियमित तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। उनका ट्रायल भी यहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभी विधायक निधि से चार तीरंदाजी किट खरीदे गए हैं। जरूरत हुई तो और किट भी खरीदे जाएंगे। फीस अभी तय नहीं हुई है। जो बच्चे भी यहां आकर तीरंदाजी सीखना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण करवाना होगा। इस उद्घाटन समारोह में तीरंदाज सुखराज कौर, डी. काव्या, प्रज्ञा कुमारी, तेजस कुमार, राहुल करमकार, समीर लोहार, अलंकृता सिंह, राजवीर सिंह, अर्जुन सिंह, आयुष कुमार, आयुष सोनवर, अमन कुमार के साथ ही कोच प्रयागराज सिंह, सुशांतो पात्रो, प्रेमचंद मार्डी, जीतन महतो और तिलक महतो भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह भी मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply