Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर चलती ट्रेन से उतर रही महिला की आरपीएफ महिला जवान ने बचाई जान+ वीडियो

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर चलती ट्रेन से उतर रही महिला की आरपीएफ महिला जवान ने बचाई जान+ वीडियो

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बुधवार को ताम्बरम एक्सप्रेस से उतर रही बिरसानगर के जोन नंबर 8 की रहने वाली महिला शबनम झा की महिला आरपीएफ जवान ने जान बचाई। शबनम झा अपनी एक रिश्तेदार को ट्रेन पर बैठाने आई थीं। वह ट्रेन पर ही बैठकर रिश्तेदार से बात करने लगीं। उन्हें पता नहीं चला। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी।

ट्रेन चलती देख अचानक उन्हें ख्याल आया कि उन्हें उतरना है और वह ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतर रही थीं। तभी वह संतुलन खो बैठीं और प्लेटफार्म पर गिर गईं। वह नीचे पटरी पर चली जातीं। लेकिन, तभी आरपीएफ की महिला जवान रिंकु मंडल की नजर उन पर पड़ गई। रिंकु मंडल फौरन हरकत में आते हुए शबनम झा को पकड़ कर प्लेटफार्म की तरफ खींच ले गईं। इस तरह शबनम झा की जान बचाई गई।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply