Home > Crime > परसूडीह में विवाहिता की हत्या के मामले में हत्यारोपियों को नहीं गिरफ्तार कर रही पुलिस, परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में किया प्रदर्शन

परसूडीह में विवाहिता की हत्या के मामले में हत्यारोपियों को नहीं गिरफ्तार कर रही पुलिस, परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में एक गर्भवती विवाहिता अनीता हांसदा की हत्या कर दी गई थी। गर्भवती विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने विवाहिता के पति ईश्वर सोरेन को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन, विवाहिता की सास राय मनी सोरेन और ससुर रेंटा सोरेन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यह क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं और विवाहिता के घर वालों को धमकी दे रहे हैं। विवाहिता की मां फूलो हांसदा गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और वहां प्रदर्शन किया। एसएसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंप कर मांग की कि पुलिस दोनों हत्यारोपियों को फौरन गिरफ्तार करे। विवाहिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उसकी बेटी बताती थी कि उसके पति, सास और ससुर उसकी हत्या करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply