Home > Crime > Jamshedpur: घर से बाल कटवाने निकले युवक की मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड पर लेडीज कॉर्नर नामक दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या, चश्मीदद अमन से सुनिए हत्या की घटना की पूरी कहानी

Jamshedpur: घर से बाल कटवाने निकले युवक की मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड पर लेडीज कॉर्नर नामक दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या, चश्मीदद अमन से सुनिए हत्या की घटना की पूरी कहानी

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड पर दिनदहाड़े बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक लेडीज कॉर्नर में घुसकर बैकुंठ नगर रोड नंबर चार के रहने वाले राजा की गोली मार कर हत्या कर दी। राजा के सिर में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।
हत्यारों को देखकर जान बचाने को दुकान में घुस गया था

 राजा सिंह अपने घर से बाइक से अपने एक दोस्त अमन के साथ बाल व दाढी बनवाने जा रहा था। तभी पोस्टऑफिस रोड पर एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने राजा को देखकर ललकारा और गाली देकर रुकने को कहा। इस पर राजा वहां से भाग निकला और दौड़कर जान बचाने के लिए लेडीज कॉर्नर नामक दुकान में घुस गया। लेकिन बदमाश भी पीछे-पीछे घुस गए और उसको गोली मार दी। राजा के साथ बाइक पर पीछे बैठा युवा का मन भी जान बचाकर भाग निकला था।

युवक भी जान बचाकर भाग निकला।
मेन रोड की तरफ से बाइक पर आए थे बदमाश
पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। बदमाशों की का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि मानगो में रोड से बाइक से बदमाश हीरा होटल की तरफ से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद उधर ही भाग निकले। राजा की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हत्या में इन बदमाशों का आ रहा नाम
परिजनों का आरोप है कि घर से बाल कटवाने निकले राजा की हत्या के मामले में राहुल, प्रदीप सिंह के भाई छोटू, अंकित और राहुल बच्चा का नाम आ रहा है। राजा सिंह एक कंपनी में काम करते थे।
राजा सिंह पर छह राउंड चलाई गई है गोली
राजा सिंह के साथ घर से निकले उसके दोस्त अमन ने घटना की सारी दास्ताव बताई। वह इस घटना का चश्मदीद गवाह है। अमन ने बताया की राजा सिंह और वह बाल और दाढ़ी बनवा कर जैसे ही दुकान से बाहर निकले। अर्जुन बच्चा नामक युवक वहां पहुंचा। उसके साथ प्रवीण कुमार सिंह उर्फ छोटू, रजवाड़ा बच्चा, राहुल बच्चा व अन्य थे। सभी बदमाश नकाब लगाए हुए थे। इन लोगों ने अमन पर लगभग 6 राउंड गोली चलाई है।

You may also like
प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने उड़ाए लाखों के गहने, गोविंदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार+VDO
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
इंटरपोल इनपुट के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट: स्लीपर सेल सक्रिय, मुख्य संदिग्ध अर्शियान पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर
जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ नीचे, 2024 की तुलना में 2025 में चोरी और फायरिंग की घटनाओं में आई कमी+VDO

Leave a Reply