Home > Crime > Jamshedpur: झारखण्ड में भीषण अग्निकांड: हाट में पटाखे की दुकान में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गए कई वाहन और दुकानें

Jamshedpur: झारखण्ड में भीषण अग्निकांड: हाट में पटाखे की दुकान में अचानक लगी आग, धू-धू कर जल गए कई वाहन और दुकानें

जमशेदपुर : झारखण्ड में पूर्वी सिंहभू‍म जिले के चाकुलिया में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां हाट में लगी आग से कई वाहन और दुकानें जल कर राख हो गईं। यह भयंकर अग्निकांड चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा हाट में हुआ। यहां पटाखे की एक दुकान में अचानक आग लग गई। ये आग तेज हवा के चलते फैलती चली गई। कई वाहनों सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। कई दुकानों के साथ ही साइकिल, बाइक एवं एक छोटा हाथी वाहन जल गया। आमतौर से केरुकोचा में मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है। लेकिन मकर संक्रांति के पर्व को लेकर शनिवार को खास तौर से हाट का आयोजन किया गया था। इसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। हाट में मकर पर्व को लेकर पटाखों की दुकान लगी हुई थी। यहां एक पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों एवं धुएं को देखकर बाजार में हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग बेतहाशा इधर उधर भाग रहे थे। आग लगने के लगभग एक घंटे बाद बहरागोड़ा से अग्निशमन दस्ता पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। घटना की जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती व चाकुलिया सीओ उपेंद्र कुमार मौक़े पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायज़ा लिया। तकरीबन एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना की चपेट में आकर करीब एक दर्जन बाइक, एक छोटा हाथी वाहन, एक साइकिल और कई दुकानें जलकर राख हो गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply