Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में स्थान मिलने पर किया गया सम्मानित

Jamshedpur : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में स्थान मिलने पर किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सदस्यों यश अग्रहरि, सुमित कुमार सिंह और अनूप पांडे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर इकाई में जिम्मेदारी सौंप गई है। इस पर, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने शनिवार को इन सभी को सम्मानित किया है। सुबोध झा ने बताया कि यश अग्रहरि को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर महानगर इकाई में मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुमित कुमार सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अनूप पांडे को महानगर की इकाई में सदस्य बनाया गया है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा ने इन सभी को बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय संगठन है। जिन छात्रों को इस परिषद में जिम्मेदारी मिली है। वह बागबेड़ा महानगर विकास समिति के हर तरह के आंदोलन में पहले बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। अब स्कूल व कॉलेज में जो बच्चे नशा करते हैं उन्हें नशे से दूर रखना है। स्कूल कॉलेज में अच्छी पढ़ाई हो इसके लिए संघर्ष करना है। जिन गरीब बच्चों को पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आ रही है। उनके लिए मदद करना है। इन छात्रों से सुबोध झा ने कहा कि निशुल्क कोचिंग कैंप चालकर गरीब बच्चों को शिक्षा दें। कार्यक्रम में बागबेड़ा महानगर विकास समिति की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह के अलावा मनोज तिवारी, अनूप पांडे, जयप्रकाश रोशन तिवारी, ऋतिक कुमारी, निखिल कुमारी, सनी कुमार महतो, खुशी कुमारी, सौरभ कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply