Home > Crime > Jamshesdpur: टाटा स्टील ने आयोजित की सीनियर सिटीजन के लिए गोल्फ कंपटीशन, विजेता के नाम का हुआ एलान

Jamshesdpur: टाटा स्टील ने आयोजित की सीनियर सिटीजन के लिए गोल्फ कंपटीशन, विजेता के नाम का हुआ एलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सीनियर सिटीजन के लिए गोल्फ कंपटीशन का आयोजन किया। इस कंपटीशन में 55 साल से अधिक उम्र वाले 30 गोल्फर ने हिस्सा लिया। इस कंपटीशन के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के स्पोर्ट्स एंड प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट के पूर्व चीफ फैजान हिरजी थे। यह चैंपियनशिप 4 एज ग्रुप में आयोजित की गई थी। पहले ग्रुप 55 से 60 साल की उम्र के, दूसरे ग्रुप में 60 से 65 वर्ष की उम्र के, तीसरे ग्रुप में 65 से 70 वर्ष की उम्र के और चौथा ग्रुप 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का बनाया गया था। महिलाओं की अलग श्रेणी बनाई गई थी। पहले ग्रुप के विजेता प्रशांत मौर्य, ग्रुप 2 के विनर पीके धवन, ग्रुप 3 के विनर केपी दुब और लेडीज ग्रुप की विनर स्वीटी दुग्गल थीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply