Home > Crime > Jamshesdpur: मानगो में जमीन विवाद में हो रही आपराधिक घटनाएं, अब अधिवक्ता को मिली धमकी+ वीडियो

Jamshesdpur: मानगो में जमीन विवाद में हो रही आपराधिक घटनाएं, अब अधिवक्ता को मिली धमकी+ वीडियो

एसएसपी से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: मानगो में जमीन विवाद में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यहां जमीन के कब्जे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जमीन के दलाल सक्रिय हैं। पहले भी जमीन विवाद में कई हत्याएं हो चुकी हैं। अब जमशेदपुर कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता अख्तर हुसैन को धमकी मिली है। अख्तर हुसैन ने मामले की शिकायत बुधवार को एसपी ऑफिस में की। अख्तर हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें डाबर नामक व्यक्ति ने धमकी दी है। अख्तर हुसैन ने बताया कि उनका अपने चाचा जहीरूद्दीन अंसारी से जमीन का विवाद चल रहा है। वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान बना रहे थे। इस पर जहीरूद्दीन अंसारी ने उन्हें रोका और मारपीट करनी चाहिए। अख्तर हुसैन ने बताया कि वह मौके से भाग निकले। बाद में फिर वह घर बनवा रहे थे तो जहीरूद्दीन एक व्यक्ति को लेकर आए और कहा कि इन्होंने अब घर खरीद लिया है। आप इनसे बात करो। इसके बाद उन्हें उनके चाचा जहीरूद्दीन अंसारी ने धमकी दी।

You may also like
Seraikela Murder: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर के विवाद में चाकू गोद कर युवक का कत्ल, तीन जख्मी
Jamshedpur Train Stone Pelting: स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मानगो के युवक के सिर में लगी गंभीर चोट; झाड़ग्राम में भर्ती
Jamshedpur Durga Puja : दुर्गा पूजा से पहले मानगो में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, पंडाल रूट पर रात में भी जारी रही मरम्मत
Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंची महिला, राहगीरों की सूझबूझ से दोनों सुरक्षित

Leave a Reply