Home > Education > Jamshedpur: इंसान को आध्यात्मिक रूप से मजबूत होना चाहिए, अल कबीर पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में बोले मनोचिकित्सक

Jamshedpur: इंसान को आध्यात्मिक रूप से मजबूत होना चाहिए, अल कबीर पॉलिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में बोले मनोचिकित्सक

जमशेदपुर : कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनो चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार गिरी, क्लीनिकल मनोचिकित्सक डॉक्टर स्मिता हेंब्रम और पवन कुमार साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल कबीर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान आध्यात्मिक रूप से मजबूत होगा तो वह स्वस्थ रहेगा। असंतुष्ट रहना, सहनशीलता की कमी और बेचैनी जैसे लक्षणों का ध्यान कर मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारणों की जांच की जा सकती है। डॉक्टर दीपक गिरी ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ मन, स्वस्थ तन का बड़ा महत्व है। पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने कथन को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने नशा खोरी को मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया और नशे की वजह से स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेली मानस झारखंड पर कोई भी नागरिक अपना सवाल कर जवाब प्राप्त कर सकता है। इसका टोल फ्री नंबर 14416/ 1 8008 914416 है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सुधार सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन चंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जियाउल मोबीन अंसारी और संस्थान के स्टूडेंट मौजूद थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply