Home > Crime > बोड़ाम में बैल चराने निकले युवक की बंद घर के आंगन में लटकती मिली लाश, प्राथमिक की दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बोड़ाम में बैल चराने निकले युवक की बंद घर के आंगन में लटकती मिली लाश, प्राथमिक की दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोड़ाम में घर से बैल चराने निकले एक युवक की रविवार को युधिष्ठिर कर्मकार के बंद घर के आंगन में लटकती हुई लाश मिली है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। राहुल प्रमाणिक युधिष्ठिर कर्मकार के घर कैसे पहुंचा। उसने फांसी क्यों लगाई इस पर सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने हत्या कर तो शव फंदे से नहीं लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बोड़ाम थाना प्रभारी धनंजय बैठा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने राहुल प्रमाणिक के पिता हरेन प्रमाणिक के आवेदन पर स्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply