Home > Crime > जिले में मिले डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज, 17 लोग ठीक होने पर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

जिले में मिले डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज, 17 लोग ठीक होने पर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

जमशेदपुर : जिले में रविवार को डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जो पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं उनमें बर्मामाइंस में एक, आसनबनी में एक, खास महल में एक, परसुडीह में एक, कीताडीह में एक और पोटका में एक मरीज मिला है। पूरे कोल्हान में अब तक 10 हजार 576 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 1296 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अभी अस्पतालों में 150 लोग भर्ती हैं। इनका इलाज चल रहा है। इसमें से 10 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि, 140 लोग नॉर्मल वार्ड में भर्ती किए गए हैं। ठीक होने पर 17 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply