Home > Jamshedpur > उलीडीह में बायोमीट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन कार्ड धारक लाभुकों को नहीं देता था अनाज, हुआ हंगामा

उलीडीह में बायोमीट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन कार्ड धारक लाभुकों को नहीं देता था अनाज, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : उलीडीह में पंडित लाइन में जयप्रकाश सरकारी राशन स्टोर से 3 महीने से लाभुकों को अनाज नहीं दिया जा रहा। रविवार को लोग इस दुकान पर अनाज लेने पहुंचे लेकिन उन्हें अनाज नहीं दिया गया। इस पर लोगों का सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और मामले की शिकायत भाजपा नेता विकास सिंह से की। विकास सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत मार्केटिंग ऑफिसर संतोष कुमार को फोन पर दी। इसके बाद, संतोष कुमार के कहने पर दुकान से लाभुकों को अनाज दिया गया। लाभुकों ने बताया कि 3 महीने से दुकानदार उनसे बायोमीट्रिक पर अंगूठा लगवा लेता है। इसके अलावा अंगूठा लगाकर हस्ताक्षर भी करवा लेता है। लेकिन, अनाज नहीं देता था। कहता था कि राशन आवंटित नहीं है। आप लोग दस्तखत करेंगे तो राशन का आवंटन होगा। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा है कि अगर पिछले तीन माह का अनाज लोगों को नहीं दिया गया। तो वह मामले की शिकायत डीसी से करेंगे। साथ ही धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply