Home > Crime > मानगो में बन रही 6 मंजिला इमारत का मामला गरमाया, भाजपा नेता विकास सिंह ने भी दी कार्यपालक अधिकारी पर केस करने की चेतावनी

मानगो में बन रही 6 मंजिला इमारत का मामला गरमाया, भाजपा नेता विकास सिंह ने भी दी कार्यपालक अधिकारी पर केस करने की चेतावनी

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में प्रदर्शन करने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह समेत 12 अन्य लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि वह भी मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे कि किस तरह कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न बहु मंजिला इमारत के अवैध निर्माण के मामले में बिल्डरों को नोटिस दी और फिर उसके बाद धन उगाही कर कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि एनएच 33 पर अवैध बहु मंजिला इमारत बन रही है। इस पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर वह मानगो नगर निगम शनिवार को गए थे। लेकिन, कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव ने कार्रवाई करने के बजाय शिकायत करने पर उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि वह इस मुकदमे का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर मानगो नगर निगम में उन्होंने प्रदर्शन किया वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। किसी भी तरह का किसी प्रदर्शनकारी ने बल प्रयोग नहीं किया। फिर भी उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी के बारे में कहा कि वह मंत्री से डरे हुए हैं। इसीलिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।


इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करने पर भाजपा नेता विकास सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत