Home > Crime > पुलिस ने मानगो में जुआ खेलने व अवैध असलहा रखने के आरोपी को छोटा गोविंदपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या के प्रयास का आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने मानगो में जुआ खेलने व अवैध असलहा रखने के आरोपी को छोटा गोविंदपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या के प्रयास का आरोपी भी गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने मानगो में जुआ खेलने और अवैध असलहा रखने के आरोपी को छोटा गोविंदपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सोनू कुमार के खिलाफ 7 नवंबर साल 2021 को मानगो थाने में जुआ खेलने और अवैध असलहा रखने का मामला दर्ज किया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी तरह मानगो पुलिस ने चंदन कुमार के साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने और जान मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी परविंदर सिंह उर्फ नवीन सिंह को उलीडीह के शांति नगर से गिरफ्तार किया है। परविंदर सिंह उर्फ नवीन सिंह के खिलाफ 6 जून को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इसे भी पढ़ें – मानगो में बन रही 6 मंजिला इमारत का मामला गरमाया, भाजपा नेता विकास सिंह ने भी दी कार्यपालक अधिकारी पर केस करने की चेतावनी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply