Home > Business > टाटा कमिंस ने अवैध वेतन समझौते के विरोध में गेट मीटिंग रोकने के लिए गेट पर खड़े किए कामर्शियल वाहन

टाटा कमिंस ने अवैध वेतन समझौते के विरोध में गेट मीटिंग रोकने के लिए गेट पर खड़े किए कामर्शियल वाहन

जमशेदपुर : टाटा कमिंस में कथित तौर पर हुए अवैध वेतन समझौते के विरोध में कर्मचारी आंदोलन रत हैं। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को आज गेट मीटिंग का ऐलान किया है। दूसरी तरफ, टाटा कमिंस प्रबंधन ने गेट मीटिंग रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। टाटा कमिंस प्रबंधन की तरफ से कंपनी के गेट पर कामर्शियल वाहन खड़े कर दिए गए हैं।

मजदूरों का आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि गेट मीटिंग ना हो सके और मजदूरों की आवाज को दबाया जा सके। टाटा कमिंस की इस हरकत के खिलाफ कर्मचारी और मजदूरों में जबरदस्त गुस्सा है। सभी की मांग है कि टाटा कमिंस कामर्शियल वाहन गेट से हटाए ताकि मजदूरों की गेट मीटिंग हो सके। मजदूर लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज उठा रहे हैं, जिसे दबाया जा रहा है। मजदूरों ने स्थानीय प्रशासन से भी मामले को देखने की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें – टाटा कमिंस में हुए वेतन समझौते की कॉपी देने में सीतारामडेरा में डीएलसी ने की टाल मटोल, बोले- पुणे से लौट कर आएगी तो मिलेगी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO