Home > Health > रक्तदान के प्रचार प्रसार के लिए साइकिल से निकले कोलकाता के जयदेव राउत, धतकीडीह ब्लड बैंक में हुआ स्वागत

रक्तदान के प्रचार प्रसार के लिए साइकिल से निकले कोलकाता के जयदेव राउत, धतकीडीह ब्लड बैंक में हुआ स्वागत

जमशेदपुर : कोलकाता के रहने वाले समाजसेवी जयदेव राउत रक्तदान के प्रचार प्रसार के लिए साइकिल से निकले हैं। वह गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक में उनका भव्य स्वागत हुआ। जयदेव राउत ने बताया कि वह कोलकाता से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात और ओडिशा होते हुए वापस झारखंड पहुंचे। यहां घाटशिला और गालूडीह होते हुए वह जमशेदपुर आए हैं। यहां धतकीडीह ब्लड बैंक में उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि उनका यह रक्तदान जागरूकता अभियान 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में समाप्त होगा। जयदेव राउत 1 अक्टूबर साल 2022 को इस साइकिल यात्रा पर निकले थे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply