Home > Crime > लगातार हो रही बारिश से बागबेड़ा में उफनाई खरकाई नदी, खतरे के निशान के करीब पहुंची

लगातार हो रही बारिश से बागबेड़ा में उफनाई खरकाई नदी, खतरे के निशान के करीब पहुंची

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हो रही लगातार बारिश से शुक्रवार को खरकाई और स्वर्णरेखा नदी उफान पर हैं। बागबेड़ा में खरकाई नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। खरकाई नदी के खतरे का निशान 129 मीटर है। जबकि, खरकाई नदी का वर्तमान जलस्तर 128.820 मीटर तक पहुंच गया है। इसी तरह मानगो में स्वर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर है। स्वर्णरेखा नदी 119 मीटर के आसपास बह रही है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बागबेड़ा इलाके में नदी तट के आसपास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है। इसी तरह शास्त्री नगर, जुगसलाई, मानगो आदि इलाके में भी नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। ताकि, किसी भी तरह का जान माल का नुकसान ना हो।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना रोड से एक व्यक्ति की टाटा एस गाड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत