जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के पास रहने वाले अजय कुमार यादव की टाटा एस गाड़ी चोरी हो गई है। घटना की जानकारी अजय कुमार यादव ने भाजपा नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह के साथ उलीडीह थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। विकास सिंह ने उलीडीह थाना प्रभारी को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है। गुरुवार की रात 12:40 पर 4 चोर मोटरसाइकिल से राजस्थान धर्मशाला के पास आकर रुके। इनमें से एक चोर टाटा एस गाड़ी के पास आया और मास्टर चाबी से टाटा एस गाड़ी को स्टार्ट कर ले गया और फिर मानगो चौक की तरफ भाग खड़ा हुआ। उलीडीह थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि जल्द ही गाड़ी बरामद कर ली जाएगी। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो में चोरों का आतंक है। हर तरफ नशा का सामान बिक रहा है। बदमाश ब्राउन शुगर, गांजा आदि का सेवन कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लाटरी बिक रही है। इलाके के लोग आज ही आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें – टेल्को थाना पुलिस ने महानंद बस्ती से चोरी हुई टेंपो की बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A person's Tata Ace car stolen from Ulidih police station area, Dimna Road, In Jamshedpur Jharkhand, incident captured in CCTV footage, jamshedpur, Jamshedpur Jharkhand, JAMSHEDPUR news, Jamshesdpur News, Jharkhand, Jharkhand News, News Bee news, उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना रोड से एक व्यक्ति की टाटा एस गाड़ी चोरी, जमशेदपुर न्यूज़, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना





Pingback : लगातार हो रही बारिश से बागबेड़ा में उफनाई खरकाई नदी, खतरे के निशान के करीब पहुंची – News Bee