Home > Crime > एमजीएम थाना पुलिस ने बासुकीनाथ में हुए गैंगस्टर अमरनाथ सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को बस से किया गिरफ्तार, जा रहे थे कोलकाता

एमजीएम थाना पुलिस ने बासुकीनाथ में हुए गैंगस्टर अमरनाथ सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को बस से किया गिरफ्तार, जा रहे थे कोलकाता

जमशेदपुर : एमजीएम थाना पुलिस ने दुमका जिले के बासुकीनाथ में अमरनाथ सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दो आरोपी दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी और अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह हैं। दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में गैलेक्सी अपार्टमेंट का रहने वाला है। जबकि, अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा का रहने वाला है। साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी के विजय शंकर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एमजीएम थाना प्रभारी राजू को सूचना मिली थी। अमरनाथ सिंह हत्याकांड के दो आरोपी बस से कोलकाता जा रहे हैं। इस पर उन्होंने एनएच-33 पर साईं यात्री बस को रोका। पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति हरकत में आए और बचने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। यह दोनों व्यक्ति दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी और अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह थे। थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अमरनाथ सिंह की हत्या करने का आरोप स्वीकार किया। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी का अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मानगो में हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने दीपक चौधरी के पास से एक देशी पिस्टल और तीन कारतूस और अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के पास से तीन कारतूस बरामद किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा के विशाल सिंह ने दुमका के बासुकीनाथ में गैंगस्टर अमरनाथ पर बरसाई थीं गोलियां

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply