Home > Crime > Encroachment Drive : सोनारी में अतिक्रमण हटाने गई टाटा स्टील कर्मियों की टीम पर हमला, चार होमगार्ड्स जख्मी

Encroachment Drive : सोनारी में अतिक्रमण हटाने गई टाटा स्टील कर्मियों की टीम पर हमला, चार होमगार्ड्स जख्मी

Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान (Encroachment Drive) के दौरान जमकर बवाल हुआ। हंगामा देख पुलिस बुलानी पड़ी। अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे परिजनों पर जब लाठी चार्ज किया गया तो बस्ती वासियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में चार होमगार्ड घायल हुए हैं। सभी घायल होमगार्ड्स को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें –Bike Theft : साकची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत चार को किया गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक बरामद


झाबरी बस्ती के भीम यादव का कहना है कि उन्होंने एक छोटी सी जमीन पर टीन शेड बना लिया था। टाटा स्टील के कर्मचारी पहुंचे थे और टीन शेड हटाने के लिए कहा था। वह सोच रहे थे कि किसी दिन शेड हटा देंगे। लेकिन इसी बीच शुक्रवार की शाम टाटा स्टील के अधिकारी लाव लश्कर और बुल्डोजर (Encroachment Drive) लेकर पहुंचे और टीन शेड तोड़ दिया।

Encroachment Drive के दौरान घायल होमगार्ड जवान।

Encroachment Drive के दौरान घायल होमगार्ड जवान।

शेड तोड़ने का विरोध कर रहे परिजनों पर लाठी चार्ज किया गया। बताते हैं कि एक बच्चे को चोट आई। इसके बाद बस्ती के लोग भड़क गए और टाटा स्टील कर्मियों की टीम पर हमला कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। भीम यादव का कहना है कि वह गरीब आदमी है। इसीलिए उसका टीन शेड तोड़ दिया गया। वरना कई बड़े बड़े लोगों ने जमीन का अतिक्रमण किया है। मगर उनके अतिक्रमण पर कभी बुल्डोजर नहीं चला है।

गौरतलब है कि टाटा लीज की ज़मीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाने के लिए टाटा स्टील की टीम अक्सर कार्रवाई करती है। लेकिन यह पहली बार है कि उन पर पथराव किया गया है। अब देखना है कि इस मामले में टाटा स्टील का अगला कदम क्या होता है। वह थाने पर प्राथमिक की दर्ज कर पथराव करने वालों पर कार्रवाई करती है या नहीं।

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति