Home > Jamshedpur > Jamshedpur Court: जमशेदपुर न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन, कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Jamshedpur Court: जमशेदपुर न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन, कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Jamshedpur: जमशेदपुर कोर्ट (Jamshedpur Court) के अधिवक्ता सरित कुमार शाही का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह रांची के सेवा सदन अस्पताल में इलाजरत थे। शुक्रवार को दोपहर बाद 2:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। अधिवक्ता सरित कुमार शाही के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं के बीच शोक का माहौल रहा। दोपहर बाद 2:00 बजे से दूसरी पाली में अधिवक्ता कामकाज से विरत रहे।

इसे भी पढ़ें – Tusu Fare : बिष्टुपुर में 21 जनवरी को लगेगा विशाल टुसू मेला

Jamshedpur Court में शोक सभा 

अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया की सरित कुमार शाही का अंतिम संस्कार रांची में ही कर दिया गया। लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधिमंडल ने एक शोक सभा आयोजित की और अधिवक्ता सहित कुमार शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा और जिला बार संघ के अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सरित कुमार शाही को बैकुंठ में स्थान मिले।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह