न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में अपोलो मेडिकल में काम करने वाले स्कूटी सवार युवक को टाटा 407 ने टक्कर मार दी। हादसा शनिवार की शाम कुंवर बस्ती के पास हुआ। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक फहीम घायल हुआ है।
इसे भी पढ़ें – जिला प्रशासन ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग में खड़ी बाइक की निकाली गई हवा, अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना
मौके पर पहुंची पुलिस ने फहीम को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए हैं। मानगो थाना पुलिस भी पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद टाटा 407 का ड्राइवर फरार हो गया। गाड़ी घटनास्थल पर खड़ी है। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। बताते हैं कि घायल फहीम अपोलो मेडिकल में काम करता है। वह साकची से स्कूटी से घर आ रहा था तभी यह घटना घटी है।




