Home > Jamshedpur > धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों, साकची में किया प्रदर्शन

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों, साकची में किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। कई साल पहले इसका शिलान्यास केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया था। तब कहा गया था कि 1 साल के अंदर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन, शिलान्यास के बाद अब तक काम नहीं शुरू हुआ। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और साकची गोल चक्कर पर प्रदर्शन कर मांग की कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो। ताकि, जमशेदपुर का और तेजी से विकास हो सके। आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि इस एयरपोर्ट का काम शुरू नहीं होने के पीछे केंद्र सरकार जिम्मेदार है। अभिषेक कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस मौके पर आम आदमी पार्टी के महानगर सचिव रमेश प्रसाद, प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर पर टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों की बोलेरो बस से टकराई, हुआ बवाल

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी