Home > Crime > Bike Theft : साकची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत चार को किया गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक बरामद

Bike Theft : साकची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत चार को किया गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक बरामद

Jamshedpur : साकची पुलिस ने महाराणा प्रताप गोल चक्कर के पास से बाइक चोर (Bike Theft) गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें बागबेड़ा के पोस्तो नगर का रहने वाला अर्जुन सरदार, हरहर गुट्टू का रहने वाला संजीव कुमार उर्फ चेला, आशीष सरदार और सुमित सरदार शामिल हैं। इनमें अर्जुन सरदार गिरोह का सरगना है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Court: जमशेदपुर न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन, कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

मानगो बस स्टैंड पर आरोपी बेच रहे थे बाइक

पुलिस ने उनके पास से चोरी की सात मोटरसाइकिलें (Bike Theft) बरामद की हैं। इनमें से तीन मोटरसाइकिलों में नंबर प्लेट है। जबकि तीन मोटरसाइकिलें बिना नंबर प्लेट के है। एक बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है। साकची थाने में डीएसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बाइक चोर मानगो बस स्टैंड के पास बाइक बेचने के फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और छापामारी शुरू कर दी।

पुलिस को देखकर भाग रहे थे Bike Theft केस के युवक

Bike Theft में साकची थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bike Theft में साकची थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस

पुलिस मानगो बस स्टैंड के पास पहुंची तो वहां से बाइक चोर जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने महाराणा प्रताप गोल चक्कर के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस ने देखा कि दो बाइक पर चार युवक आ रहे हैं। यह युवक पुलिस को देखकर वापस मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर की तरफ भागने लगे।

पुलिसकर्मियों ने इन सब को दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने चोरी की सात बाइकों की जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि शहर से इन दिनों बड़े पैमाने पर बाइकें चोरी हो रही हैं।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन