Home > Jamshedpur > स्वीडन में कुरआन जलाने की घटना के विरोध में मानगो के जाकिर नगर में हुसैनी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

स्वीडन में कुरआन जलाने की घटना के विरोध में मानगो के जाकिर नगर में हुसैनी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : स्वीडन में कुरआन जलाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को मानगो के जाकिर नगर में हुसैनी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हुआ है। यह प्रदर्शन नमाज के बाद किया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में कुरआन लिए हुए थे। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हुसैनी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सैफुद्दीन असदक ने कहा कि स्वीडन में कुरआन जलाने की घटना से वह आहत हैं। पूरी दुनिया के मुसलमान आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्वीडन की हुकूमत की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि अपने देश में भी कुछ लोग ऐसी घटना कर चुके हैं। लेकिन, मुसलमानों ने कभी किसी की धार्मिक पुस्तक को लेकर कोई बात तक नहीं की।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में गैस गोदाम के पास बंद घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील