Home > Crime > मानगो के छोटा पुल के पास युवक पर गोली चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, रंगदारी के विवाद में अंजाम दी गई घटना

मानगो के छोटा पुल के पास युवक पर गोली चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, रंगदारी के विवाद में अंजाम दी गई घटना

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मांगो चौक के नजदीक छोटा पुल पर बदमाशों ने एक युवक सुदेश साईं पर फायरिंग कर दी थी। सुदेव साईं की जान लेने की नियत से यह फायरिंग की गई थी। इस मामले में सुदेव साईं के आवेदन पर पुलिस ने 3 बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। सुदेव साईं कदमा के उलियान के बंधु पथ का रहने वाला है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मछली कारोबारी समर मछुआ अपनी टाटा 407 गाड़ी से मछलियों की सप्लाई करता है। उससे हर माह ₹2 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पहले से क्षेत्र में सक्रिय एक गैंग यह रंगदारी वसूल रहा है। एक अन्य गैंग के लोग चाहते हैं कि रंगदारी उसे मिले। इसी के बाद दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई और फायरिंग की घटना हुई है।
इसे भी पढ़ें – स्वीडन में कुरआन जलाने की घटना के विरोध में मानगो के जाकिर नगर में हुसैनी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील