Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास दुधारू पशु लदा ट्रक रोककर चालक का अपहरण करने और फायरिंग कर एक को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास दुधारू पशु लदा ट्रक रोककर चालक का अपहरण करने और फायरिंग कर एक को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में गुरुवार की रात बदमाशों ने दुधारू पशु लदे ट्रक को रोककर उसके चालक और व्यापारी का अपहरण कर लिया था। इनसे फिरौती मांगी जा रही थी। अपरहण पिस्टल दिखाकर हुआ था। ग्रामीणों को शक हुआ कि बदमाशों ने यह घटना अंजाम दी है। इस पर लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली भी चलाई। एक लड़के के हाथ में गोली लग गई। वह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और अपहरण की इस घटना में शामिल रोहन कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार पीस कारतूस, एक कार और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। रोहन कुमार गुप्ता मुखिया डांगा का ही रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार को लिखा पढ़ी करने के बाद रोहन कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के पत्ता मार्केट के पास पार्किंग में बाइक चोरी के शक पर लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवाले

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply