Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्कूल के पास रहने वाली पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा को जान से मारने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मामला

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्कूल के पास रहने वाली पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा को जान से मारने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मामला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्कूल के पास रहने वाली पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रतिमा मुंडा का कहना है कि बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 2 की रहने वाली सीमा पांडे ने धमकी दी है। ‌ प्रतिमा को धमकी दी गई है कि वह बागबेड़ा छोड़कर चली जाए वरना उसका नतीजा खतरनाक होगा। इसके बाद प्रतिमा मुंडा आहत हैं और असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रतिमा मुंडा ने बताया कि 29 अप्रैल को जब वह मार्केट की तरफ जा रही थीं। तभी डीबी रोड पर सीमा पांडे से उसकी मुलाकात हो गई। सीमा पांडे ने उसके साथ गाली गलौज की। प्रतिमा मुंडा ने बताया कि उन्होंने दुर्गा पूजा कमेटी के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप से 23 अप्रैल को सीमा पांडे को किसी कारणवश निकाल दिया गया था। इसी के बाद सीमा पांडे ने प्रतिमा के पर्सनल व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेज कर गाली गलौज की थी। इसी के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। प्रतिमा मुंडा ने बिरसा नगर थाने में एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें- गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी में अधेड़ ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा