Home > Crime > आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती सरस्वती लोहार पिता से झगड़े के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने सोचा कि वह ऐसे ही जाकर लेट गई होगी। जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो घर के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो सभी अवाक रह गए। सरस्वती लोहार का शव पंखे से लटक रहा था। परिजन उसे फौरन उतारकर जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरस्वती लोहार के पिता ने बताया कि वह काम करने के लिए गुजरात गई थी। गुजरात से 21 अप्रैल को लौट कर आई है। सरस्वती लोहार का शव एमजीएम अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply