Home > Jamshedpur > पटमदा के कटिन में सड़क हादसे में एक बच्ची और उसकी मौसी घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

पटमदा के कटिन में सड़क हादसे में एक बच्ची और उसकी मौसी घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पटमदा थाना क्षेत्र के कठिन में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 10 वर्ष की बच्ची पूनम महतो और उसकी मौसी पुष्पा महतो मंगलवार को घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुष्पा महतो ने बताया कि वह बस पकड़ने के लिए कटिन चौक की तरफ जा रही थी। तभी एक बाइक ने टक्कर मार दी। यह सड़क हादसे में पुष्पा का सर फट गया है। पूनम को भी काफी चोट आई है। दोनों घायल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर के रहने वाले हैं। वह पटमदा के मानिकपाड़ा गांव गए थे। वहां पूनम के लिए मन्नत पूरी करने गए थे और वापस आने के लिए बस पकड़ने जा रहे थी तभी कठिन चौक पर हादसा हुआ। उसने बताया कि उसी जगह पिकअप वैन की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुष्पा और पूनम को टक्कर मारते हुए पलट गई।
इसे भी पढ़ें- एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ी छात्रा गिरी, एमजीएम में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply