Home > Crime > जमशेदपुर कोर्ट परिसर में हत्यारोपी नवीन सिंह पर व गोलमुरी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल + वीडियो

जमशेदपुर कोर्ट परिसर में हत्यारोपी नवीन सिंह पर व गोलमुरी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जमशेदपुर कोर्ट परिसर में बदमाशों ने हत्यारोपी विक्की सिंह पर फायरिंग की थी। फायरिंग की इस घटना में नवीन सिंह की पीठ पर छर्रा लगा था। घटना तब अंजाम दी गई थी जब नवीन सिंह पर चार्ज फ्रेम होना था और कोर्ट में उसकी पेशी थी। वह कोर्ट में अपने वकील के साथ पहुंचा था। लेकिन, किसी वजह से चार्ज फ्रेम होने की तारीख बढ़ गई थी। इसके बाद वह कोर्ट से अपने घर जा रहा था। तभी गेट के पास उस पर बदमाशों ने हमला कर हवाई फायरिंग कर दी थी। यही नहीं बदमाशों ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट गोल चक्कर के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।

इस मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन बदमाशों के पास से पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी के पास का रहने वाला विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, गोविंदपुर के जोजोबेड़ा के पूनम अपार्टमेंट का रहने वाला अमन कुमार सिंह उर्फ टकला, गोलमुरी के नामदा बस्ती का रहने वाला राज पासवान कल्लू, टेल्को के खडंगाझाड़ का रहने वाला मनीष कुमार, गोविंदपुर के छोटा गोविंदपुर का रहने वाला विक्की तिवारी और गोलमुरी थाना क्षेत्र के अर्जुन बागान के रहने वाला गोल्डी सिंह उर्फ गोल्डी बच्चा शामिल है। सभी को एसएसपी ऑफिस में पत्रकारों के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस, 3 खोखा और 5 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, बिरसा नगर थाना प्रभारी और गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह शामिल थे।
इसे भी पढ़ें-बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति

Leave a Reply