Home > Crime > पटना से जुगसलाई आ रही वैन चांडिल में खड़े डंपर से टकराई, जुगसलाई की एक महिला की मौत, तीन घायल

पटना से जुगसलाई आ रही वैन चांडिल में खड़े डंपर से टकराई, जुगसलाई की एक महिला की मौत, तीन घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: पटना से जमशेदपुर आ रही एक वैन चांडिल में खड़े डंपर से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में वैन पर सवार एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला जुगसलाई की रहने वाली सपना गोयल हैं। इसके अलावा, तीन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना होते ही घायलों को सोमवार को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सपना गोयल को मृत घोषित किया। बताते हैं कि वैन पर सवार सभी लोग एक रिसेप्शन पार्टी से बिहार के पटना से जमशेदपुर आ रहे थे‌। तभी चांडिल में सड़क किनारे डंपर खड़ा था। वैन डंपर से टकरा गई। बताते हैं कि जुगसलाई के रहने वाली रानी गोयल की शादी पटना में हुई थी। शादी के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने मायके पक्ष के लोग जुगसलाई से पटना गए थे और वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ सिंह की मौत के बाद हिरासत में ली गई पत्नी को रांची रिनपास भेजेगी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply