Home > Koushambi > डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे कौशांबी, स्वामी प्रसाद मौर्या के ट्वीट पर बताया भाजपा का स्टैंड

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे कौशांबी, स्वामी प्रसाद मौर्या के ट्वीट पर बताया भाजपा का स्टैंड

इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में लिया हिस्सा
इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी:
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। यहां वह ओसा स्थित एक निजी कॉलेज में इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के समर्थन में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस सम्मेलन में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद कुमार सोनकर भी मौजूद थे। डिप्टी सीएम ने सम्मेलन में आए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को संबोधित करके भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
नेता जी के प्रति भेदभाव नहीं करती भाजपा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा मुलायम सिंह यादव का काफी सम्मान करती है। वह स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि नेताजी को पद्मभूषण देकर भारतीय जनता पार्टी ने उनका मजाक उड़ाया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव को पद्मभूषण देने के प्रधानमंत्री के निर्णय की सराहना करते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह का निर्णय लेने का साहस केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं। पहले की जो सरकारें थीं। वह एक जाति एक परिवार और एक समुदाय तक सीमित रहती थीं।
यह भी पढें – कौशांबी : जिला कारागार में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO