Home > Crime > सोनारी के मरीन ड्राइव पर नए पुल के पास गोलचक्कर पर एक स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत 3 घायल

सोनारी के मरीन ड्राइव पर नए पुल के पास गोलचक्कर पर एक स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत 3 घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के नया पुल के पास मरीन ड्राइव पर गोलचक्कर के करीब सोमवार की रात एक स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम और टीएमएच में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में जुगसलाई के रहने वाले अभय गुप्ता की मौत हो गई है। पुलिसकर्मी उसे लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय गोप के साथ बाइक पर देवघर के रहने वाले कुमार गौरव भी थे। वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। स्कूटी पर सवार बबलू कर्मकार और शिवकुमार पात्रो भी घायल हुए हैं। शिवकुमार पात्रो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों सोनारी के रहने वाले हैं।
यह भी पढें- मानगो फ्लाईओवर की नई डिजाइन तैयार, 15 दिन के अंदर होगा पिलर का सर्वे, सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की बैठक

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी