Home > Crime > मानगो के शंकोसाई में स्कूटी का पैसा मांगने गए काशीडीह के सब्जी विक्रेता को मारपीट कर युवक ने कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

मानगो के शंकोसाई में स्कूटी का पैसा मांगने गए काशीडीह के सब्जी विक्रेता को मारपीट कर युवक ने कर दिया घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्कूटी का पैसा मांगने मानगो के शंकोसाई रोड नंबर एक गए सब्जी विक्रेता को मारपीट कर सोमवार को घायल कर दिया गया है। सब्जी विक्रेता साकची के काशीडीह का रहने वाला अरुण कुमार साहू है। अरुण कुमार साहू ने बताया कि उसने शंकोसाई रोड नंबर एक के रहने वाले राजेश साव के बेटे से साल भर पहले ₹32000 में स्कूटी खरीदी थी। स्कूटी फाइनेंस कराई गई थी। यह जानकारी अरुण को नहीं दी गई। किश्त जमा नहीं होने पर रिकवरी एजेंट सोमवार को स्कूटी उठा ले गए। इसके बाद, अरुण कुमार साहू सोमवार को यह जानकारी युवक को देकर उससे अपना ₹32000 लेने शंकोसाई रोड नंबर एक गए तो वहां युवक ने मारपीट की। बैट से सर पर मार दिया। सर फट गया है। खून से लथपथ हालत में अरुण कुमार साहू उलीडीह थाना गए। जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। अरुण कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब स्कूटी उठाए जाने की बात राजेश साहू के बेटे को बताई तो उसने कहा कि घर आ जाओ। तुमको पैसा वापस कर देंगे। लेकिन, घर पहुंचने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। अरुण कुमार साहू साकची के काशीडीह के रहने वाले हैं। वह साकची में सब्जी बेचते हैं।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply