Home > India > आज होगा त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

आज होगा त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली: भारत के उत्तर पूर्व के राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग बुधवार को आज तारीख का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने दोपहर बाद 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तीन राज्यों की विधानसभा चुनाव में तारीख की घोषणा की जाएगी कि कब नामांकन होगा और कब मतदान होगा। त्रिपुरा विधानसभा में 60 विधायक चुने जाएंगे। अभी त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। उनके 37 एमएलए हैं। भाजपा के 33 एमएलए और आईपीएफटी के 4 एमएलए मिलाकर मुख्यमंत्री प्रोफेसर डॉक्टर माणिक साहा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार चल रही है।
मेघालय में भी विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां के मुख्यमंत्री नेशनल पीपुल्स पार्टी के कानराड संगमा हैं। ‌नागालैंड में भी विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव होगा। अभी यहां की सरकार नेफियू रियो चला रहे हैं। वह नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी से हैं।

यह भी पढें – साकची में बारात की आतिशबाजी से डायमंड मार्केट की छत पर लगी आग, मचा हड़कंप

You may also like
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
SIR Awareness Campaign: एसआईआर पर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
Ranchi SIR 2026: No Mapping और Anomalies वाले मतदाताओं को नोटिस, BLO घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज; जानें पूरा अपडेट
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा