Home > Crime > बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में एक युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में एक युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में गुरुवार की रात गोली चली है। गोली एक युवक को मारी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिस युवक को गोली लगी है, उसका नाम लिंगड़ी है। लिंगड़ी को एक गोली मारी गई है। गोली उसके पेट में लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बारे में बता रहे एएसपी सुधांशु जैन

यह भी पढें – सिदगोड़ा के एग्रिको गोल चक्कर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, हो गई मौत

सिटी एसपी सुधांशु जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। बर्मामाइंस थाना प्रभारी भी घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गोली चलाने वाले कौन युवक थे। किधर भागे। घटना के पीछे क्या कारण है। लिंगड़ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You may also like
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO
Sonari Chain Snatching : सोनारी में चेन झपटमारी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

Leave a Reply