Home > Crime > सिदगोड़ा के एग्रिको गोल चक्कर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, हो गई मौत

सिदगोड़ा के एग्रिको गोल चक्कर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, हो गई मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको गोल चक्कर के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक सचदेव सेनापति की मौत हो गई है। सचदेव सेनापति स्कूटी से साकची की तरफ जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। ट्रक चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी खड़ी कर भागने लगा।

घटना के बारे में बता रहे सिदगोड़ा थाना के दरोगा

लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने ड्राइवर को सिदगोड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बारे में बता रहे प्रत्यक्षदर्शी

पुलिस ने सचदेव सेनापति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में ट्रक व ट्रेलर तेज रफ्तार में चलते हैं। ट्रैफिक पुलिस इन पर लगाम नहीं कस पा रही है।

इसे भी पढ़ें – एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले यात्री की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, कितना प्रभावशाली था व्यक्ति इतना करने के बाद भी आराम से निकल गया

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा