Home > Jamshedpur > स्वच्छता चैंपियन लीग 20-22 में मानगो नगर निगम को मिला पहला स्थान

स्वच्छता चैंपियन लीग 20-22 में मानगो नगर निगम को मिला पहला स्थान

कार्यपालक पदाधिकारी ने अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
मानगो नगर निगम को स्वच्छता चैंपियन लीग 2022 में पहला स्थान मिला है। इससे मानगो नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित हैं। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सभी को सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि स्वच्छता चैंपियन लीग और स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में भी कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है। इसी वजह से स्वच्छता चैंपियन लीग में मानगो नगर निगम को पहला स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, स्पायरोटेक के कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इस साल भी स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को अच्छा स्थान दिलाना है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मानगो को साफ सुथरा बनाने के लिए सभी लोग कचरे को डस्टबिन में डालें। इधर-उधर ना फेंकें।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply