Home > Crime > Sonari Chain Snatching : सोनारी में चेन झपटमारी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

Sonari Chain Snatching : सोनारी में चेन झपटमारी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

Jamshedpur (Jharkhand) : सोनारी थाना पुलिस ने चेन झपटमारी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल (24) को बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार (Sonari Chain Snatching) किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित उसके घर से महिला की छीनी गई सोने की चेन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को अर्चना श्रीवास्तव (58) सोनारी के ए रोड से अपने घर लौट रही थीं। शाम करीब 4:30 बजे एच रोड के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन (Sonari Chain Snatching) झपट ली। भागने के दौरान उनकी बाइक एक छोटे हाथी वाहन से टकरा गई। दोनों अपराधी बाइक छोड़कर पैदल कदमा की ओर फरार हो गए।

जांच में सामने आया कि घटना में तीन अपराधी शामिल थे। पुलिस ने पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को गिरफ्तार कर 6 अगस्त को जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी रोहित कर्मकार फरार था, जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर चेन बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आदित्यपुर, बिरसानगर, टेल्को, बिष्टुपुर और सोनारी थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे, पुलिस अवर निरीक्षक परेश रजवार, सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह, अवधेश पासवान और राजकिशोर यादव शामिल थे।

इसे भी पढ़ें – JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ

You may also like
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी
गणेश सिंह गिरोह के सदस्य की हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो शूटर गिरफ्तार+VDO
जयराम महतो के सपोर्ट में आए जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- विधायक के पीछे पड़ गई है पुलिस, सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में
Jamshedpur Crime: निखार सबलोक हत्याकांड में गैंगवार के बीच सफेदपोश कनेक्शन से सियासी गलियारे में हड़कंप+VDO

Leave a Reply