Home > Crime > लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक से 22 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी अनूप अग्रवाल भेजा गया जेल

लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक से 22 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी अनूप अग्रवाल भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कंवटिया से 22 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपी अनूप अग्रवाल को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अनूप अग्रवाल को पुलिस ने मंगलवार को बाराद्वारी स्थित उसके घर में छापामारी कर गिरफ्तार किया था।

अनूप कुमार अग्रवाल ने अग्रिम जमानत ले रखी थी। अग्रिम जमानत की अवधि खत्म होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अनूप अग्रवाल अपने घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलते ही छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया और साकची थाने में उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद मंगलवार की शाम को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज कराया। बुधवार को पुलिस जेल भेजने के लिए अनूप अग्रवाल को एमजीएम अस्पताल ले गई। एमजीएम अस्पताल में उस की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी

Leave a Reply