Home > Crime > सीतारामडेरा के भालूबासा हरिजन स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

सीतारामडेरा के भालूबासा हरिजन स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा के अपहरण का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। इस मामले में मंगलवार को सीतारामडेरा पुलिस हरिजन हाई स्कूल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – शेयर की खरीद बिक्री कर 22 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी सीतारामडेरा से गिरफ्तार

छात्रा के परिजन भी पुलिस के साथ थे। इस मामले में छात्रा के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि सोमवार को दोपहर में छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से बाहर आई थी। इस दौरान कोई अनजान व्यक्ति उसके पास आया और बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने साथ ले गया और छेड़खानी करने लगा। लोगों ने शोर मचाया तो वह छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्कूल के प्रिंसिपल


You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?