Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के बसंत टाकीज के पास 2 बदमाशों ने चलाई गोली, 2 लोग हुए घायल, टीएमएच में कराया गया भर्ती

साकची थाना क्षेत्र के बसंत टाकीज के पास 2 बदमाशों ने चलाई गोली, 2 लोग हुए घायल, टीएमएच में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बसंत टाकीज के पास मंगलवार को लगभग 2:30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि 5 राउंड फायरिंग हुई है। गोली लगने से 2 लोग घायल हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक व्यक्ति सब्जी खरीदने आया था। उसके पैर में गोली लगी है और एक सब्जी विक्रेता को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है। लोगों का कहना है कि दोनों युवक फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। दोनों अपना चेहरा ढके हुए थे। इसलिए कोई उन्हें पहचान नहीं सका।

घटना के बारे में बता रहा प्रत्यक्षदर्शी
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply