Home > Crime > गोलमुरी के बजरंग नगर के रहने वाले युवक को केबल कंपनी के अंदर सिक्योरिटी गार्ड ने मारी थी गोली प्राथमिकी दर्ज

गोलमुरी के बजरंग नगर के रहने वाले युवक को केबल कंपनी के अंदर सिक्योरिटी गार्ड ने मारी थी गोली प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंग नगर के रहने वाले बादल कुमार को केबल कंपनी के अंदर सुरक्षा गार्ड ने गोली मारी थी। पुलिस की जांच में यह बात पता चली है। गोली 24 सितंबर को मारी गई थी। इसके बाद बादल कुमार के परिजन चोरी-छिपे बादल का एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। तब टीएमएच में पता चला कि उसको गोली लगी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि केबल कंपनी के अंदर बादल घुसा था। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारी थी। बादल के आवेदन पर पुलिस ने केबल कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि परिजनों ने पुलिस को बताया था कि बादल क्रिकेट खेलने गया था। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली थी। पुलिस को परिजनों की बात पर यकीन नहीं था इसलिए जांच की गई। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि केबल कंपनी बंद चल रही है यहां चोरी के इरादे से लोग घुसते हैं। कई लोग चोरी करते रंगे हाथों पकड़े भी गए हैं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply